Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: Sensex में भारत-ईयू एफटीए का दिखा असर, शुरुआती कारोबार में 646 अंकों की जोरदार उछाल

Mumbai. भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर बनी उम्मीदों से सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 646.49 अंक चढ़कर 82,503.97 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 196.7 अंक की बढ़त के साथ 25,372.10 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर फायदे में रहे।

हालांकि, एशियन पेंट्स के शेयर में करीब छह प्रतिशत की गिरावट आई। मारुति, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर भी नुकसान में रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,068.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 8,999.71 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Exit mobile version