Site icon Lahar Chakra

Share Market: शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 202.42 अंक चढ़ा, रुपया सात पैसे चढ़कर 95.64 प्रति डॉलर पर

Mumbai.अमेरिकी मुद्रा में नरमी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया सात पैसे चढ़कर 95.64 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि, भू-राजनीतिक तनाव जारी रहने से रुपये की बढ़त सीमित रही। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर सूचकांक कमजोर हुआ है, लेकिन ब्रेंट कच्चे तेल की ऊंची कीमत और आयातकों की ओर से डॉलर की निरंतर मांग ने रुपये की बढ़त को सीमित किया।

रुपया शुक्रवार को महज तीन पैसे चढ़कर 95.71 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 202.42 अंक चढ़कर 77,744.15 अंक पर जबकि निफ्टी 55.35 अंक की बढ़त के साथ 24,309 अंक पर रहा। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा कारोबार में 1.32 प्रतिशत टूटकर 93.14 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 542.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Exit mobile version