Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स में 332.39 अंकों की उछाल

Mumbai. तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। अमेरिका-ईरान शांति वार्ता में प्रगति की उम्मीदों ने भी निवेशकों का मनोबल बढ़ाया है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 332.39 अंक चढ़कर 75,507.09 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 84.60 अंक की बढ़त के साथ 23,747.40 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाभ में रहे। वहीं पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और आईटीसी के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 135.03 अंक और निफ्टी 4.30 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

Exit mobile version