
Mumbai.घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में करीब एक प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। भू-राजनीतिक व्यापार तनाव में कमी के बाद वैश्विक भावना में सुधार और निवेशकों का मनोबल बढ़ने से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक तथा मोटर वाहन कंपनियों के शेयर में बढ़त से बाजार में तेजी आई।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 774.04 अंक या 0.94 प्रतिशत चढ़कर 82,683.67 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 233.85 अंक या 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,391.35 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स,
एशियन पेंट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सन फार्मास्यूटिकल्स, कोटक महिंद्रा बैंक, इटर्नल, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फिनसर्व के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। दूसरी ओर, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में मामूली गिरावट दर्ज की गई।
