Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में दिखी उछाल

Mumbai. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। अमेरिका और ईरान के बीच संघर्षविराम को 60 दिन और बढ़ाने पर सहमति बनने की खबरों के बाद तेल कीमतों में आई नरमी से बाजार को सहारा मिला। आईटी शेयरों में खरीदारी और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख ने भी निवेशकों का उत्साह बढ़ाया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 352.22 अंक चढ़कर 76,220.02 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 95.65 अंक की बढ़त के साथ 24,002.80 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, ट्रेंट, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और मारुति के शेयर बढ़त में रहे। वहीं भारती एयरटेल, आईटीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर में गिरावट रही। ईद-उल-अजहा के अवसर पर बृहस्पतिवार को घरेलू शेयर और विदेशी मुद्रा बाजार बंद थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.66 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,042.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Exit mobile version