Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: पश्चिम एशिया में नए सिरे से तनाव के कारण शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 938.55 अंक टूटा

Mumbai. पश्चिम एशिया में नए सिरे से तनाव के कारण अमेरिका और ईरान के बीच हुए संघर्ष विराम पर खतरा मंडराने के मद्देनजर सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।बीएसई सेंसेक्स 938.55 अंक या 1.21 प्रतिशत टूटकर 76,624.35 अंक के अंतर-दिवसीय निचले स्तर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 237.9 अंक या 0.99 प्रतिशत फिसलकर 23,759.45 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो, इंटरग्लोब एविएशन, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और इटर्नल के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं एनटीपीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और पावर ग्रिड के शेयर में तेजी रही। सेंसेक्स में बुधवार को 2,946.32 अंक या 3.95 प्रतिशत जबकि निफ्टी में 873.70 अंक या 3.78 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई थी।

Exit mobile version