Site icon Lahar Chakra

Share Bazar : शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 824.44 अंक टूटा

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया युद्ध को लेकर बढ़ती अनिश्चितता से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण निवेशकों का मनोबल प्रभावित हुआ। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 824.44 अंक टूटकर 73,282.41 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 248.95 अंक फिसलकर 22,719.30 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, इटर्नल, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर में तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स सोमवार को 1.07 प्रतिशत और निफ्टी 1.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

Exit mobile version