Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: शेयर बाजार में उतार- चढ़ाव का रुख; पहले Sensex 261अंक गिरा, फिर 151 अंकों की आयी उछाल

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को कमजोर शुरुआत के बाद विदेशी पूंजी के ताजा प्रवाह से तेजी लौटी आई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 261.58 अंक फिसलकर 83,206.08 अंक पर और एनएसई निफ्टी 76.7 अंक की गिरावट के साथ 25,508.60 अंक पर रहा.

हालांकि दोनों ने जल्द ही वापसी की और बीएसई सेंसेक्स 151.89 अंक चढ़कर 83,625.05 अंक पर जबकि निफ्टी 31.60 अंक की बढ़त के साथ 25,617.30 अंक पर कारोबार करने लगा.

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारती एयरटेल और टाइटन के शेयर में बढ़त दर्ज की गई. वहीं इटर्नल के शेयर में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई. एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और पावर ग्रिड के शेयर भी नुकसान में रहे.

Exit mobile version