Site icon Lahar Chakra

Share Market Today: भारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीद को लेकर शेयर में हरियाली, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी, मुनाफे में Tata Group की कंपनियों के शेयर

Mumbai. अमेरिका के साथ संभावित व्यापार समझौते को लेकर उम्मीद के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 236.56 अंक चढ़कर 83,933.85 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 66.3 अंक की बढ़त के साथ 25,608.10 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स की कंपनियों में प्रमुख रूप से इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, सन फार्मा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाटा मोटर्स के शेयर मुनाफे में रहे. हालांकि, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और बजाज फाइनेंश के शेयर नुकसान में रहे.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 831.50 करोड़ रुपये के शेयर बेचे शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,970.14 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे.

Exit mobile version