Site icon Lahar Chakra

Share Bazar Today: Sensex 320.69 अंक टूटकर 83,249.66 अंक पर, Nifty भी 124.60 अंक फिसला, ICICI और Reliance Industries के शेयर में सर्वाधिक गिरावट

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी निवेशकों की निरंतर निकासी और वैश्विक शुल्क संबंधी अनिश्चितताओं ने निवेशकों की धारणा प्रभावित की। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 320.69 अंक टूटकर 83,249.66 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 124.60 अंक फिसलकर 25,573.40 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से आईसीआईसी बैंक के शेयर में तीन प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। सन फार्मा, इन्फोसिस, अदाणी पोर्ट्स और भारती एयरटेल के शेयर भी नुकसान में रहे। हालांकि, टेक महिंद्रा, इंटरग्लोब एविएशन, एक्सिस बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में तेजी रही।

Exit mobile version