Site icon Lahar Chakra

Share Bazar Today: सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट, पर टाटा स्टील के शेयर में दिखी तेजी, रुपया भी 38 पैसे चढ़कर 90.40 प्रति डॉलर पर

Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। पर टाटा स्टील के शेयर में तेजी दिखी। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 38 पैसे चढ़कर 90.40 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी निवेश प्रवाह और केंद्रीय बैंक के संभावित हस्तक्षेप से इसे समर्थन मिला है।

बाजारों में पिछले सत्र की गिरावट जारी रही और 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 421.66 अंक या 0.50 प्रतिशत टूटकर 83,811.98 अंक पर जबकि 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 121.10 अंक या 0.47 प्रतिशत फिसलकर 25,832.75 अंक पर आ गया।विश्लेषकों का कहना है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भी निवेशक और सतर्क हो गए हैं।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इटर्नल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, अदाणी पोर्ट्स, इंडिगो, मारुति सुजुकी इंडिया और सन फार्मास्यूटिकल्स के शेयर में गिरावट आई।
दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, बजाज फाइनेंस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा स्टील, एनटीपीसी, टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल के शेयर में तेजी दिखी।

Exit mobile version