Site icon Lahar Chakra

Share Bazar Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, करीब एक प्रतिशत तक टूटा, सेंसेक्स 813.13 अक गिरा, पर टाटा स्टील के शेयर फायदे में चल रहे

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में करीब एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कारोबारियों के अनुसार, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुल्क संबंधी हालिया टिप्पणियों के बाद वैश्विक व्यापार को लेकर नई चिंताओं ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 813.13 अंक या 0.97 प्रतिशत टूटकर 82,481.53 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 230.15 अंक या 0.89 प्रतिशत फिसलकर 25,482.85 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इटर्नल का शेयर सबसे अधिक 3.82 प्रतिशत टूटा। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, ट्रेंट, अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी और टाइटन के शेयर में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा स्टील के शेयर फायदे में रहे।

Exit mobile version