Site icon Lahar Chakra

Share Market Today: शुरुआती कारोबार में लुढ़का शेयर बाजार, Sensex🔻 और Nifty🔻 लाल रंग के निशान पर खुले

Mumbai.भारतीय शेयर बाजार में आज (सोमवार) एक बार फिर गिरावट के साथ शुरुआत हुई. दोनों प्रमुख सूचकांक BSE Sensex और NSE Nifty आज लाल रंग के निशान पर खुले. सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 232.93 अंक टूटकर 82,267.54 अंक जबकि निफ्टी 71.4 अंक फिसलकर 25,078.45 अंक पर रह गया. विदेशी पूंजी की निकासी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई.

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक और एशियन पेंट्स के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे. ट्रेंट, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एनटीपीसी के शेयर फायदे में रहे.

Exit mobile version