
Mumbai. शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी जारी रही. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 201.23 अंक की बढ़त के साथ 81,974.89 अंक पर और एनएसई निफ्टी 63.5 अंक चढ़कर 25,109.65 अंक पर पहुंच गया.
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, एचसीएल टेक, सन फार्मा, इटर्नल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इन्फोसिस के शेयर लाभ में रहे। हालांकि पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, टाइटन और एनटीपीसी के शेयर में गिरावट दर्ज की गई.
