Site icon Lahar Chakra

Share Bazar Today: शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में लुढ़का, टाटा स्टील के शेयर में तेजी

Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 247.92 अंक या 0.30 प्रतिशत टूटकर 83,203.04 अंक पर आ गया जबकि एनएसई निफ्टी 70.25 अंक या 0.27 प्रतिशत फिसलकर 25,655.15 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इटर्नल, मारुति सुजुकी इंडिया, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, इंडिगो, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में रहे। वहीं आईटीसी, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मास्युटिकल और बजाज फाइनेंस के शेयर में तेजी रही।

Exit mobile version