Site icon Lahar Chakra

Share Bazar Today: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद दिखी तेजी, टाटा स्टील के शेयर लाभ में रहे

Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी ने शुक्रवार को शुरुआती गिरावट से उबरते हुए बढ़त दर्ज की। बैंकिंग और पूंजीगत वस्तु के शेयर में खरीदारी से बाजार में तेजी आई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 291.93 अंक या 0.35 प्रतिशत टूटकर 82,206.21 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 74.6 अंक या 0.29 प्रतिशत फिसलकर 25,379.75 अंक पर पहुंच गया। हालांकि, दोनों बाजारों ने जल्द ही शुरुआती गिरावट से उबरते हुए सकारात्मक स्तर पर कारोबार किया। सेंसेक्स 161.43 अंक चढ़कर 82,659.57 अंक पर और निफ्टी 65.55 अंक की बढ़त के साथ 25,519.90 अंक पर कारोबार करने लगा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, पावरग्रिड, सन फार्मास्यूटिकल्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाभ में रहे। वहीं टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, इटर्नल, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और ट्रेंट में गिरावट दर्ज की गई।

Exit mobile version