Site icon Lahar Chakra

Share Bazar Today: शेयर बाजार में जोरदार उछाल, Sensex 441.77 अंक उछला, टाटा स्टील के शेयर में तेजी, रुपया हुआ मजबूत, 21 पैसे चढ़कर 90.44 प्रति डॉलर पर

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। विदेशी निवेश, एशियाई बाजारों में तेजी और भारत-अमेरिका के बीच हुए नए व्यापार समझौते के बाद बाजार में सकारात्मक रुझान इसकी वजह रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 441.77 अंक या 0.53 प्रतिशत चढ़कर 84,022.17 अंक पर जबकि 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 129 अंक बढ़त के साथ 25,822.70 अंक पर पहुंच गया।

रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 21 पैसे चढ़कर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.44 पर पहुंच गया। भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा तैयार होने के बाद सकारात्मक बाजार भावना से घरेलू मुद्रा को बल मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपये ने हालांकि कमजोर शुरुआत की लेकिन जल्द ही अपनी खोई हुई बढ़त हासिल करके सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने लगा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाइटन, इटर्नल, कोटक महिंद्रा बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, टाटा स्टील, सन फार्मास्यूटिकल्स, लार्सन एंड टुब्रो, अदाणी पोर्ट्स, इंडिगो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल के शेयर में तेजी रही। दूसरी ओर पावरग्रिड, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक के शेयर नुकसान में रहे।

Exit mobile version