Site icon Lahar Chakra

Share Bazar Today: शेयर बाजार पर अमेरिका में टैरिफ को लेकर जारी अनिश्चितता का दिख रहा असर, जानें सेंसेक्स और निफ्टी की कैसी हुए चाल?

Mumbai.बीते दिन यानी मंगलवार को बाजार में बढ़त के बाद आज बुधवार सुबह शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ खुले. विदेशी बाजारों खासकर अमेरिका में टैरिफ को लेकर जारी अनिश्चितता का असर घरेलू बाजार पर भी दिखा. हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी का माहौल नजर आया, वहीं अदाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त तेजी रही. बुधवार 16 जुलाई की सुबह बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई. बीएसई सेंसेक्स 194.95 अंक यानी 0.24% गिरकर 82,375.96 पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स में 65.85 अंकों की गिरावट दर्ज हुई और यह 0.26% गिरकर 25,129.95 पर ट्रेड कर रहा है.

हालांकि, एक दिन पहले यानी मंगलवार को बाजार में मजबूती देखी गई थी. सेंसेक्स 317.45 अंक यानी 0.39% चढ़कर 82,570.91 पर बंद हुआ था. निफ्टी में भी 113.50 अंकों यानी 0.45% की तेजी आई थी और यह 25,195.80 के स्तर पर बंद हुआ था. इससे पहले के चार कारोबारी सत्रों में बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी था, जहां सेंसेक्स कुल मिलाकर 1,459.05 अंक यानी 1.74% और निफ्टी 440 अंक यानी 1.72% टूट चुका था.

Exit mobile version