Site icon Lahar Chakra

शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची पहुंचा, कल पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

Ranchi : दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची पहुंच गया. दिवंगत शिबू सोरेन के मुख्यमंत्री बेटे हेमंत सोरेन और विधायक बहू कल्पना सोरेन उनके पार्थिव शरीर को विशेष विमान से लेकर रांची पहुंचे. रांची एयरपोर्ट से उन्हें मोरहाबादी स्थित आवास ले जाया जायेगा. जहां, आम से लेकर खास तक, कार्यकर्ता से लेकर नेता तक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद कल यानी मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) ले जाया जायेगा. जहां दिन के तीन बजे उन्हें मुखाग्नि दी जायगी.

यहां याद दिला दें कि आज यानी सोमवार को भोर में दिशोम गुरु का निधन हो गया था. दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उन्होंने आखिरी हिचकी ली थी. उनके देहांत की खबर सीएम हेमंत सोरेन ने अपने X हैंडल पर शेयर की थी. उन्होंने लिखा था… “आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं. आज मैं शून्य हो गया हूँ…”

Exit mobile version