Site icon Lahar Chakra

शिवराज व हिमंता 23 जून को आयेंगे झारखंड, विधानसभा चुनाव की बनाएंगे रणनीति

रांची . झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी बनाये गये केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व सह प्रभारी बनाये गये असम के सीएम हिमंता विश्वा सरमा 23 जून को झारखंड आयेंगे. झारखंड विधानसभा चुनाव का प्रभार मिलने के बाद यह इनका पहला दौरा है. प्रभारी व सह प्रभारी झारखंड के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विचार करेंगे. केंद्रीय नेतृत्व ने इन्हें आगामी पांच माह का ब्लूप्रिंट तैयार करने को निर्देश दिया है.

Exit mobile version