Site icon Lahar Chakra

Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का राहुल पर तंज, पहले राष्ट्र, फिर कास्ट, राहुल कितना बांटोगे

Ranchi. भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि पहले राष्ट्र, फिर कास्ट, राहुल गांधी कितना बांटोगे. यही देश को तोड़ने और बांटनेवाले लोग हैं. ये भेदभाव करनेवाले लोग हैं. ये देश के हितैषी नहीं हैं, बल्कि वोटों की खातिर विदेशों में भी भारत की आलोचना करते हैं. सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री चौहान ने कहा कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार नया प्रतिमान स्थापित करेगी. यहां प्रधानमंत्री के प्रति लोगों में श्रद्धा और विश्वास है. जनता जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी से नाराज है. झारखंड में परिवर्तन की लहर चल रही है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि भाजपा और एनडीए यहां शानदार बहुमत हासिल करेगी और भ्रष्टाचारी सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी.

Exit mobile version