Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur DC: पोटका के बीडीओ, बीपीओ व नाजिर को शो-कॉज, मनरेगा, आवास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं में शिथिलता पर डीसी ने की कार्रवाई
    Headlines

    Jamshedpur DC: पोटका के बीडीओ, बीपीओ व नाजिर को शो-कॉज, मनरेगा, आवास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं में शिथिलता पर डीसी ने की कार्रवाई

    News DeskBy News DeskDecember 17, 2024Updated:December 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने सोमवार को मनरेगा, आवास एवं पंचायती राज विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की. आवास योजना की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि वैसे लाभुक जो आवास निर्माण कार्य में शिथिलता बरत रहे हैं, स्थल निरीक्षण कर जल्द प्रगति लायें. बीडीओ एवं बीपीओ क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की मॉनिटरिंग करें. वित्तीय वर्ष 2023-24 में अबुआ आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत्त 8138 आवासों के विरुद्ध लंबित 71 प्रथम किस्त, लंबित 156 द्वितीय किस्त एवं लंबित 494 तृतीय किस्तों को 18 दिसंबर 2024 से पूर्व भुगतान करने का निर्देश सभी बीडीओ को दिया.

    अबुआ आवास योजना में पोटका में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त का भुगतान सबसे ज्यादा लंबित पाया गया, जिसपर पोटका बीडीओ को शो-कॉज किया गया. वित्तीय वर्ष 2024-25 में अबुआ आवास योजना अंतर्गत आवंटित 29934 के लक्ष्य के आलोक में अबतक केवल 23345 लाभुकों का आवास स्वीकृति किया गया है. शेष 6589 लाभुकों को प्राथमिकता के आधार पर प्रक्रिया पूरी करते हुए चयन कर प्रथम किस्त निर्गत करने का निर्देश दिया. इसी तरह बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर आवास योजना में पोटका अंतर्गत 38 लाभुकों में से 11 का द्वितीय एवं तृतीय किस्त का भुगतान लंबित रखे जाने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए संबंधित नाजिर को शो-कॉज किया.

    वहीं वित्तीय वर्ष 2016-24 में स्वीकृत 2864 आवासों के विरुद्ध सभी लंबित किस्तों को भुगतान करने का निर्देश दिया. पीएम जनमन योजना के तहत स्वीकृत 968 आवासों के लंबित किस्तों का अविलंब भुगतान करने, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण-पीएमजीवाइ-जी 2.0 के लिए पंचायत स्तर में शत प्रतिशत लाभुकों का सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने सभी पंचायतों में मानव बल को रोजगार उपलब्ध कराने, 2017-18 तक की पुरानी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ आगामी शुक्रवार तक एमआइएस में बंद करने का निर्देश दिया. बैठक में निदेशक एनइपी संतोष गर्ग, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रिंकू कुमारी, सभी बीडीओ, सभी बीपीओ, एई, जेई मौजूद थे.

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    75 फीसदी से ऊपर व्यय वाली योजनाओं को पूर्ण कराएं

    साथ ही रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन को दो दिन में क्लियर कराने, पौधरोपण योजनाओं में शत प्रतिशत फेंसिंग करने, 75 फीसदी से ऊपर व्यय वाली योजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण करने, भौतिक रूप से पूर्ण योजना में यदि सामग्री मद में राशि के कारण योजना पूर्ण नहीं की जा सकी है, तो संबंधित विपत्रों की एमआइएस में इंट्री करते हुए सूची जिला को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. सभी प्रखंडों में पोटो हो खेल विकास योजना को शत प्रतिशत लागू कराने का निर्देश दिया.

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BPO and Nazir of Potka DC took action on laxity in schemes of MNREGA Housing and Panchayati Raj Department Jamshedpur DC: Show-cause notice to BDO
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    September 2, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    September 2, 2026

    Weathear Alert: पांच सितंबर तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान, कोल्हान के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी

    September 2, 2026
    Recent Post

    Bank Strike: बैंक कर्मचारी संगठनों का 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावानी, जानें क्या है वजह?

    September 2, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने बिहार-झारखंड के बीच हुए सोन नदी के जल बंटवारा समझौता को लेकर उठाया सवाल

    September 2, 2026

    Weathear Alert: पांच सितंबर तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान, कोल्हान के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी

    September 2, 2026

    NEET Protest: केंद्र सरकार ने दिया भरोसा, छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस ली जाएंगी

    September 2, 2026

    Toll plaza Scam: NHAI के टोल प्लाजा पर धोखाधड़ी से टोल वसूली के मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, बंगाल समेत कई राज्यों में छापेमारी

    September 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group