Lahar Chakra

श्रावणी मेला 2025: लाइटिंग से सजा देवघर, मंदिर क्षेत्र बना उत्सव स्थल

देवघर,: श्रावणी मेला 2025 के पावन अवसर पर देवघर जिला प्रशासन ने मेला क्षेत्र को अद्भुत रोशनी और सजावट से सजा दिया है। श्रद्धालुओं और कांवरियों को भव्य स्वागत देने के उद्देश्य से पूरा क्षेत्र रंग-बिरंगी लाइटों से आलोकित कर दिया गया है।

शहर के प्रमुख स्थलों—बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर, शिवगंगा तट, नेहरू पार्क, बाजार क्षेत्र, कांवड़िया पथ और रूटलाइन को विशेष रूप से सजाया गया है। सभी विद्युत पोलों को रंगीन स्पाइरल लाइटों से सजाया गया है, जो रात के समय एक अलौकिक दृश्य प्रस्तुत करते हैं। इसके अलावा, छोटे-छोटे विद्युत बल्बों की लड़ी पूरे मेला क्षेत्र में बांधी गई है, जो मेला के सौंदर्य में चार चाँद लगा रही है।

READ MORE :Jamshedpur News :विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील यूआईएसएल महाप्रबंधक से आवासीय कार्यालय में की मुलाकात, जनसमस्याओं पर जताई चिंता, शीघ्र समाधान के दिए निर्देश

प्रवेश द्वारों पर सुंदर तोरण द्वार बनाए गए हैं और उन्हें डेकोरेटिव तथा डिजाइनर लाइट्स से सजाया गया है। ये लाइटें न सिर्फ माहौल को उत्सवमय बनाती हैं, बल्कि श्रद्धालुओं के मन में उल्लास और आस्था का नया संचार भी करती हैं। रात्रि के समय जब ये सारी लाइटें जगमगाती हैं, तो ऐसा प्रतीत होता है मानो कोई विशाल धार्मिक उत्सव चल रहा हो।

प्रशासन के मुताबिक, इस भव्य सजावट का मुख्य उद्देश्य यह है कि श्रावणी मेले में आने वाले लाखों कांवरियों को एक सुखद और अविस्मरणीय अनुभव प्रदान किया जा सके। मंदिर की भव्यता और लाइटों की रौनक श्रद्धालुओं के मन को शांति और आस्था से भर देती है।

READ MORE :Chaibasa Court: दुष्कर्म मामले में जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा को कोर्ट ने सुनायी 10 साल की सजा

श्रद्धालु और पर्यटक दोनों ही इस सुंदर दृश्य से अभिभूत हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग देवघर की इस सजावट की तस्वीरें और वीडियो साझा कर रहे हैं, जिससे इसकी चर्चा दूर-दराज तक फैल रही है।

जिला प्रशासन की इस पहल ने देवघर को एक बार फिर देश के सबसे सुंदर धार्मिक मेलों में से एक बना दिया है। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और इज़ाफा होने की संभावना है।

Exit mobile version