Site icon Lahar Chakra

श्रावणी मेला 2025: यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे ने चलाईं चार विशेष ट्रेनें

हाजीपुर:

श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा कई श्रावणी मेला स्पेशल टेªन का परिचालन किया जायेगा । इसी कड़ी में और 04 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –

1. गाड़ी सं. 03270/03269 आरा-जसीडीह-आरा श्रावणी मेला स्पेशल (पटना-झाझा के रास्ते ) (सप्ताहिक) :- गाड़ी सं. 03270 आरा-जसीडीह श्रावणी मेला स्पेशल 13.07.2025 से 10.08.2025 तक प्रत्येक रविवार को आरा से 00.15 बजे खुलकर सभी स्टेशनों एवं हाल्टों पर रूकते हुए 12.10 बजे जसीडीह पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 03269 जसीडीह-आरा श्रावणी मेला स्पेशल 13.07.2025 से 10.08.2025 तक प्रत्येक रविवार को जसीडीह से 12.30 बजे खुलकर सभी स्टेशनों एवं हाल्टों पर रूकते हुए 23.45 बजे आरा पहुंचेगी ।

READ MORE :Jamshedpur News :भाजपा जमशेदपुर महानगर के अल्पसंख्यक मोर्चा ने अल्पसंख्यक चौपाल का किया आयोजन

2. गाड़ी सं. 05716/05715 कटिहार-देवघर-कटिहार श्रावणी मेला स्पेशल (पूर्णिया-अररिया-फारबिसगंज-सरायगढ़-सुपौल-सहरसा-मानसी-सब्दलपुर-मुंगेर- सुलतानगंज-भागलपुर के रास्ते ) (सप्ताहिक) :- गाड़ी सं. 05716 कटिहार-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल 10.07.2025 से 07.08.2025 तक प्रत्येक गुरूवार को कटिहार से 14.20 बजे खुलकर अगले दिन 04.15 बजे देवघर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 05715 देवघर-कटिहार श्रावणी मेला स्पेशल 11.07.2025 से 08.08.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को देवघर से 05.45 बजे खुलकर उसी दिन 21.10 बजे कटिहार पहुंचेगी ।

READ MORE :देवघर के श्रावणी मेले में इस पर ड्रोन शो होगा आकर्षक का केंद्र, 5 किलोमीटर में दिखेगा अद्भुत नज़ारा

3. गाड़ी सं. 05926/05925 डिबू्रगढ़-देवघर-डिब्रूगढ़ श्रावणी मेला स्पेशल (गुवाहाटी-कामाख्या-न्यू जलपाईगुड़ी-कटिहार-मानसी-सब्दलपुर-मुंगेर-सुलतानगंज- भागलपुर के रास्ते ) (सप्ताह में पांच दिन) :- गाड़ी सं. 05926 डिब्रूगढ़-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल 10.07.2025 से 09.08.2025 तक प्रत्येक गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार, सोमवार, एवं मंगलवार को डिब्रूगढ़ से 09.40 बजे खुलकर अगले दिन 20.25 बजे देवघर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 05925 देवघर-डिब्रूगढ़ श्रावणी मेला स्पेशल 11.07.2025 से 10.08.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार, रविवार, मंगलवार एवं बुधवार को देवघर से 21.55 बजे खुलकर तीसरे दिन 08.30 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी ।

4. गाड़ी सं. 08646/08645 रांची-भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल (बरकाकाना-कोडरमा-तिलैया-नवादा-किउल-सुलतानगंज के रास्ते ) (सप्ताह में तीन दिन):- गाड़ी सं. 08646 रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल 10.07.2025 से 10.08.2025 तक सप्ताह में तीन दिन – रविवार, मंगलवार एवं गुरूवार को रांची से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन 12.05 बजे भागलपुर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी सं. 08645 भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल 11.07.2025 से 11.08.2025 तक सप्ताह में तीन दिन – सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को भागलपुर से 13.10 बजे खुलकर अगले दिन 03.30 बजे रांची पहुंचेगी ।

 

Exit mobile version