Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Shyam Benegal Funeral: फिल्मकार श्याम बेनेगल का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया
    Headlines

    Shyam Benegal Funeral: फिल्मकार श्याम बेनेगल का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया

    News DeskBy News DeskDecember 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. भारतीय सिनेमा में 1970 और 1980 के दशक में समानांतर फिल्मों में अग्रणी नाम एवं मशहूर फिल्मकार श्याम बेनेगल का मंगलवार को मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया और उन्हें तीन बंदूकों की सलामी दी गई. ‘अंकुर’, ‘मंडी’, ‘निशांत’ और ‘जुनून’ जैसी फिल्मों के लिए प्रख्यात बेनेगल का सोमवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया. वह गुर्दे की गंभीर बीमारी से ग्रसित थे. फिल्मकार ने 14 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाया था. उनका अंतिम संस्कार दादर के शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर दिन में करीब तीन बजे हुआ. बेनेगल की पत्नी नीरा और बेटी पिया के साथ उनके समकालीन सहयोगी, सहकर्मी और युवा पीढ़ी के अभिनेता एवं कलाकार इस महान हस्ती को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे, जिनकी फिल्मों में भारत की कई हकीकत को बयां किया गया था.

    बेनेगल की कई फिल्मों में अभिनय कर चुके अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, रजित कपूर, कुलभूषण खरबंदा और इला अरुण निर्देशक को अंतिम विदाई देने के लिए उपस्थित थे. अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह, उनके बेटे विवान शाह, लेखक-कवि गुलजार, निर्देशक हंसल मेहता, गीतकार-लेखक जावेद अख्तर, अभिनेत्री दिव्या दत्ता, अभिनेता बोमन ईरानी, कुणाल कपूर और अनंग देसाई भी मौजूद थे. इस अवसर पर, शिवेन्द्र सिंह डूंगरपुर भी उपस्थित थे, जिनके ‘फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन’ ने हाल में बेनेगल की 1976 की फिल्म ‘मंथन’ को कान फिल्म महोत्सव में फिर से प्रदर्शित किया. गुलजार ने कहा कि बेनेगल सिनेमा में जो क्रांति लाये, वह कभी दोबारा नहीं आएगी.

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला के कुचाई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 1300 किलो महुआ नष्ट

    बेनेगल की व्यंग्यपूर्ण फिल्म ‘वेलकम टू सज्जनपुर’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने कहा कि बेनेगल की वजह से यह फिल्म उनके लिए सबसे यादगार शूटिंग अनुभवों में से एक रही. तलपड़े ने कहा, ‘फिल्म की शूटिंग से लौटने के बाद मैंने काफी बदला हुआ महसूस किया. मुझे लगता है कि हम उनकी बातों को सबसे ज्यादा याद करेंगे. जब भी वह बात करते थे, तो हमें मंत्रमुग्ध कर देते थे. यह एक बहुत बड़ी क्षति है.

    JAMSHEDPUR NEWS: एमजीएम अस्पताल को पानी देने के लिए जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने वाटर टावर निर्माण में देरी पर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Shyam Benegal Funeral: Shyam Benegal Funeral: Filmmaker Shyam Benegal was cremated with full state honors
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला के कुचाई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 1300 किलो महुआ नष्ट

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एमजीएम अस्पताल को पानी देने के लिए जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने वाटर टावर निर्माण में देरी पर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जनगणना-2027 को लेकर बढ़ी हलचल, उपायुक्त आवास से हुई मकान सूचीकरण कार्य की शुरुआत

    June 4, 2026
    Recent Post

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला के कुचाई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 1300 किलो महुआ नष्ट

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एमजीएम अस्पताल को पानी देने के लिए जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने वाटर टावर निर्माण में देरी पर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जनगणना-2027 को लेकर बढ़ी हलचल, उपायुक्त आवास से हुई मकान सूचीकरण कार्य की शुरुआत

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मानसून से पहले एक्शन में JNAC, उप नगर आयुक्त ने किया बड़े नालों की सफाई का औचक निरीक्षण

    June 4, 2026

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल में रेलवे का बड़ा एक्शन, मेगा टिकट चेकिंग अभियान में कटे हजारों चालान

    June 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group