
New Delhi. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन पिछले तीन दिन से राष्ट्रीय राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. 81 वर्षीय सोरेन का गंगा राम अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह महज नियमित जांच नहीं है, क्योंकि वह पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. मंगलवार को उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनके सेहत की जानकारी ली. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है. विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है. सोरेन पिछले 38 वर्षों से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हैं और वह पार्टी के संस्थापक संरक्षक हैं.
