Lahar Chakra

Sibu Soren Funeral: शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब, शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी भी नेमरा पहुंचे

Ranchi.कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता राहुल गांधी वरिष्ठ आदिवासी नेता शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे. सोरेन का अंतिम संस्कार रामगढ़ जिले में उनके पैतृक गांव नेमरा में होगा. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सह-संस्थापक सोरेन का सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल में किडनी संबंधी बीमारी के इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे. एक अधिकारी ने बताया, “राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे झामुमो नेता शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. वे दिल्ली से रांची पहुंच गए हैं.

तय कार्यक्रम के अनुसार, दोनों कांग्रेस नेता हेलीकॉप्टर से रामगढ़ जिले के नेमरा पहुंचें. इस बीच, नेमरा में गमगीन माहौल है क्योंकि दूर-दूर से लोग पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े हैं. शिबू सोरेन को लोग प्यार से ‘दिशोम गुरु’ भी कहते हैं.

Exit mobile version