Jamshedpur. न्यू सिदगोड़ा दुर्गापूजा-कालीपूजा कमेटी द्वारा आयोजित दुर्गापूजा के पंडाल का उद्घाटन ओडिशा के राज्यपाल सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने फीता काट कर किया. इसके बाद उन्होंने पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को नमन किया. न्यू सिदगोड़ा दुर्गापूजा-कालीपूजा कमेटी के उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल रघुवर दास ने कहा कि पर्व त्योहार हमें आपस में मिलने-जुलने का संदेश देते हैं.
