Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की टीम ने एडवोकेट्स डे क्रिकेट टूर्नामेंट के अपने दोनों मैच जीतकर सेमीफाईनल में बनाई जगह
Headlines

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की टीम ने एडवोकेट्स डे क्रिकेट टूर्नामेंट के अपने दोनों मैच जीतकर सेमीफाईनल में बनाई जगह

News DeskBy News DeskDecember 17, 2022
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की टीम ने एडवोकेट्स डे क्रिकेट टूर्नामेंट के अपने दोनों मैच जीतकर सेमीफाईनल में बनाई जगह

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की टीम ने जमशेदपुर बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित कॉऑपरेटिव कॉलेज मैदान में एडवोकेट्स डे क्रिकेट टूर्नामेंट के अपने दोनों मैच जीतकर सेमीफाईनल में अपनी जगह बना ली है, जो रविवार, दिनांक 18 दिसंबर, 2022 को खेला जायेगा।

इस पूरे टूर्नामेंट में कुल नो टीम भाग ले रही हैं। मैच की पूरी व्यवस्था तथा टीम के सदस्यों के खाने-पीने की व्यवस्था बार एसोसिएषन ने काफी अच्छे ढंग से की । यह जानकारी चैम्बर के उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल ने दी। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में खेल रहे खिलाड़ियों का चयन चैम्बर प्रीमियर लीग में खेले गये प्रदर्षन के आधार पर पदाधिकारियों द्वारा किया गया है।
खिलाड़ियों में प्रीतम जैन, मनीष जैन, भूपेन्द्र यादव, राहुल शर्मा, निषांत संघी, लाला भदानी, नवदीप सिंह, अंकुर मोदी, रमेश अग्रवाल, मनोज गोयल, गौरव अग्रवाल, मनीश सरावगी, पंकज संघी, प्रवीण अग्रवाल एवं विकास शर्मा का चयन किया गया है।

Adityapur में सेव लाइफ 111 नर्सिंग होम के संचालक डॉ ओपी आनंद पर फायरिंग, भाई ने ही मारी गोली, गंभीर, TMH में भर्ती

शनिवार, दिनांक 17 दिसंबर, 2022 को खेले गये पहले मैच में सिंहभूम चैम्बर ने एडवोकेट्स टीम की रमन ओझा इलेवन टीम से खेलते हुये 8 ओवर में 188 रन बनाये और 134 रनों से यह मैच जीता, इसमें सबसे ज्यादा रन भूपेन्द्र यादव ने 102 रन बनाये।

दूसरा मैच सिंहभूम चैम्बर की टीम ने एड्वोकेट्स की दूसरी टीम राजेश रंजन इलेवन से खेला जिसमें चैम्बर ने कुल 117 रन बनाये और यह मैच 81 रनों से जीता। इसमें भी सबसे ज्यादा भूपेन्द्र यादव ने 88 रनों का योगदान दिया।

Jamshedpur: जमशेदपुर की युवती समेत तीन लोगों की समुद्र की लहरों ने ली जान, बेंगलुरु की निजी कंपनी के 16 कर्मचारी घूमने गये थे गोकर्ण, समुद्र में नहाने के दौरान हुआ हादसा

आज चैम्बर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिये चैम्बर उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल मेंटर की भूमिका में दिनभर ग्रांउड में ही डटे रहे। मानद महासचिव मानव केडिया, सचिव, जनसंपर्क एवं कल्याण भरत मकानी एवं कार्यसमिति सदस्य अनंत मोहनका ने टीम की तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान उपाध्यक्ष नितेष धूत, सीए विवेक चौधरी, विश्वनाथ शर्मा, अनिल रिंगसिया, उमेश खीरवाल, खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते रहे।

चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल, नितेष धूत, महेश सोंथालिया, दिलीप गोलेच्छा, सचिव भरत मकानी, अनिल मोदी, पीयूष चौधरी, सांवरमल शर्मा एवं कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा ने चैम्बर के सभी सदस्यों से अपील की है रविवार, दिनांक 18 दिसंबर, 2022 को होने वाले सेमिफाईनल एवं फाईनल मैच के दौरान मैदान में खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करने के लिये उपस्थित रहें।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Adityapur में सेव लाइफ 111 नर्सिंग होम के संचालक डॉ ओपी आनंद पर फायरिंग, भाई ने ही मारी गोली, गंभीर, TMH में भर्ती

November 3, 2026

Jamshedpur: जमशेदपुर की युवती समेत तीन लोगों की समुद्र की लहरों ने ली जान, बेंगलुरु की निजी कंपनी के 16 कर्मचारी घूमने गये थे गोकर्ण, समुद्र में नहाने के दौरान हुआ हादसा

November 3, 2026

CJI पहुंचे देवघर, बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना, बोले-अस्पताल में मरीज का इलाज होने की तरह ही गरीबों को कानूनी सहायता मिले

November 3, 2026
Recent Post

Jharkhand में महिलाएं सुरक्षित नहीं, रक्षक ही भक्षक बन गए हैं… गम्हरिया थाना दुष्कर्म कांड पर बोले BJP अध्यक्ष, CM हेमंत सोरेन को भी घेरा

November 3, 2026

Jamshedpur: मॉडलिंग का सपना दिखा वसूले 3 हजार रुपये, बीच में बंद हुआ शो, पुलिस ने आयोजकों से की पूछताछ

November 3, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group