
Jamshedpur. बिष्टुपुर में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव रिजल्ट की शनिवार शाम को घोषणा कर दी गयी. इस बार का चुनाव टीम मानव केडिया के नाम रहा. परिणाम घोषित होते ही टीम मानव केडिया ने ढोल-नगाड़ों के बीच जश्न मनाया और समर्थकों ने विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी. अध्यक्ष पद पर मानव केडिया निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, उपाध्यक्ष (इंडस्ट्री) पद पर हर्ष अग्रवाल बाकरेवाल ने 1218 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की. उन्होंने नितेश धूत को हराया. उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) पद पर अनिल मोदी निर्विरोध चुने गए. उपाध्यक्ष (कर एवं राजस्व) पर राजीव अग्रवाल और उपाध्यक्ष (पब्लिक रिलेशंस एंड वेलफेयर) पर अभिषेक अग्रवाल गोल्डी भी निर्विरोध विजयी हुए.
महासचिव पद पर पुनीत कांवटिया ने जीत दर्ज की. पुनीत कांवटिया को 1271 वोट मिले. वहीं सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना को 433 वोट मिले और उन्हें हार का सामना करना पड़ा. उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के सभी पदों पर भी टीम संकल्प का कोई भी प्रत्याशी जीत नहीं पाया. कार्यकारिणी के 30 सीटों में से अधिकांश पर केडिया टीम का कब्जा रहा.
सेक्रेटरी (ट्रेड एंड कॉमर्स) पद पर भरत मकानी ने 1136 वोट हासिल किए, जबकि मोहित शाह को 473 और मनोज चेतानी को मात्र 102 वोट मिले. सेक्रेटरी (टैक्सेशन एंड फाइनेंस) पर अंशुल रिंगसिया निर्विरोध चुने गए. सेक्रेटरी (पब्लिक रिलेशंस एंड वेलफेयर) पद पर सुरेश शर्मा लिपू ने 1344 मतों से जीत दर्ज की, जबकि राम देबुका को 362 मत मिले. कोषाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार अग्रवाल रिंगसिया निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए.
