Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur: सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मानव केडिया ने पेट्रोल एवं डीज़ल की उपलब्धता को लेकर नागरिकों से संयम बरतने का किया अपील
    Headlines

    Jamshedpur: सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मानव केडिया ने पेट्रोल एवं डीज़ल की उपलब्धता को लेकर नागरिकों से संयम बरतने का किया अपील

    News DeskBy News DeskMay 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur: सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने झारखंड सहित जमशेदपुर में पेट्रोल एवं डीज़ल की वर्तमान स्थिति को लेकर आम नागरिकों से शांति एवं संयम बनाए रखने की अपील की है।

    बीते कुछ दिनों से पेट्रोल एवं डीज़ल की उपलब्धता को लेकर लोगों में चिंता एवं अनावश्यक भय का वातावरण देखा जा रहा है, जिसके कारण कई पेट्रोल पंपों पर अत्यधिक भीड़ एवं जरूरत से अधिक ईंधन संग्रह करने की प्रवृत्ति बढ़ी है।

    चेंबर अध्यक्ष मानव केड़िया ने इस संबंध में उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम राजीव रंजन से बातचीत कर स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है तथा पेट्रोल एवं डीज़ल की आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने हेतु आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

    आज जिला प्रशासन द्वारा उपायुक्त (DC), वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP), अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) एवं जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) की उपस्थिति में पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्पष्ट रूप से बताया गया कि वर्तमान में घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है तथा ईंधन की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।

    सिंहभूम चेंबर ने कहा कि कुछ दिन पूर्व हमारे माननीय प्रधानमंत्री ने देशवासियों से वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सोने के आभूषणों की खरीद, विदेशी यात्राओं एवं खाद्य तेलों के सीमित उपयोग को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी थी। वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, विशेषकर मध्य-पूर्व में जारी युद्ध के कारण लोगों में स्वाभाविक चिंता उत्पन्न होना समझा जा सकता है, किंतु अफवाहों एवं अनावश्यक घबराहट से स्थिति और जटिल हो सकती है।

    चेंबर ने यह भी कहा कि हाल के दिनों में घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर भी लोगों में आशंका बनी थी, लेकिन प्रशासन एवं कंपनियों के समन्वित प्रयासों से वह स्थिति बहुत कम समय में सामान्य हो गई थी। उसी प्रकार वर्तमान स्थिति भी नियंत्रण में है और सरकार एवं प्रशासन पूरी गंभीरता एवं तत्परता के साथ कार्य कर रहे हैं।

    Jamshedpur: सेल्फ एन्यूमरेशन कर जनगणना में सहयोग करें:अनिल मोदी

    हालांकि, सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने पेट्रोलियम कंपनियों के समक्ष एक महत्वपूर्ण प्रश्न भी उठाया है कि यदि ईंधन की आपूर्ति पर्याप्त है, तो जमशेदपुर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर “स्टॉक उपलब्धता बोर्ड” क्यों प्रदर्शित नहीं किया जा रहा है। चेंबर का मानना है कि पारदर्शिता बनाए रखने हेतु प्रत्येक पेट्रोल पंप पर उपलब्ध स्टॉक की स्पष्ट जानकारी प्रदर्शित की जानी चाहिए, जिससे आम जनता में विश्वास बना रहे और अनावश्यक भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

    चेंबर ने पेट्रोलियम कंपनियों से आग्रह किया है कि वे अपनी सप्लाई चेन एवं ईंधन उपलब्धता की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करें। साथ ही वास्तविक स्थिति की जानकारी समय-समय पर सार्वजनिक की जाए ताकि अफवाहों पर रोक लग सके।

    सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, जमशेदपुर के सभी नागरिकों से आग्रह करता है कि—

     

    * पेट्रोल एवं डीज़ल का उपयोग केवल आवश्यकता अनुसार करें।

    * अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण (Over Stocking) न करें।

    Jamshedpur News :रेल यात्री संघर्ष समिति 17 मई को चलाएगी हस्ताक्षर अभियान, साकची में होगा प्रदर्शन

    * अफवाहों पर ध्यान न दें एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित करने से बचें।

    * प्रशासन एवं सरकार पर विश्वास बनाए रखें।

    चेंबर का मानना है कि नागरिकों के सहयोग, संयम एवं जिम्मेदार व्यवहार से किसी भी प्रकार की असुविधा से आसानी से निपटा जा सकता है।

     

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur news Jharkhand news jharkhand petrol problem news no stok per news purbi singhbhum jila news Sakchi news Singhbhum chamber of commerce ke adyakch manav kedia ne petrol aur disel ko lekar kiya appeal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: सेल्फ एन्यूमरेशन कर जनगणना में सहयोग करें:अनिल मोदी

    May 14, 2026

    Jamshedpur News :रेल यात्री संघर्ष समिति 17 मई को चलाएगी हस्ताक्षर अभियान, साकची में होगा प्रदर्शन

    May 14, 2026

    Jamshedpur News :बिरसानगर आवास परियोजना का उपनगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, माह अंत तक नाली निर्माण पूरा करने का निर्देश

    May 14, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: सेल्फ एन्यूमरेशन कर जनगणना में सहयोग करें:अनिल मोदी

    May 14, 2026

    Jamshedpur: सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मानव केडिया ने पेट्रोल एवं डीज़ल की उपलब्धता को लेकर नागरिकों से संयम बरतने का किया अपील

    May 14, 2026

    Jamshedpur News :रेल यात्री संघर्ष समिति 17 मई को चलाएगी हस्ताक्षर अभियान, साकची में होगा प्रदर्शन

    May 14, 2026

    Jamshedpur News :बिरसानगर आवास परियोजना का उपनगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, माह अंत तक नाली निर्माण पूरा करने का निर्देश

    May 14, 2026

    Saraikela Kharsawan News :सरायकेला में पेट्रोल पंपों पर प्रशासन की सख्ती, एसडीओ ने किया औचक निरीक्षण

    May 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group