Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur News: सिंहभूम चैंबर के सिक्का वितरण अभियान के तहत ₹5 लाख के सिक्कों का हुआ वितरण
Headlines

Jamshedpur News: सिंहभूम चैंबर के सिक्का वितरण अभियान के तहत ₹5 लाख के सिक्कों का हुआ वितरण

News DeskBy News DeskJune 25, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur News:  व्यापारिक सुगमता एवं बाजारों में रोजमर्रा के लेनदेन के दौरान रेज़गारी (सिक्कों) की कमी से दुकानदारों एवं व्यापारियों को हो रही कठिनाइयों के समाधान के लिए सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा निरंतर चलाए जा रहे सिक्का वितरण अभियान के अंतर्गत आज सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से ₹5,00,000 मूल्य के सिक्कों का वितरण किया गया।

चैंबर द्वारा शुरू किया गया यह अभियान व्यापारियों एवं आम उपभोक्ताओं के बीच अत्यंत लोकप्रिय साबित हो रहा है। विभिन्न बैंकों के सहयोग से अब तक इस अभियान के तहत लगभग ₹55 लाख मूल्य के सिक्कों का वितरण किया जा चुका है, जिससे बाजारों में छोटे लेनदेन को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण सहायता मिली है।

इस अवसर पर सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि चैंबर सदैव व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहा है। बाजारों में रेज़गारी की कमी लंबे समय से व्यापारियों के लिए एक गंभीर समस्या बनी हुई थी, जिसे देखते हुए चैंबर ने बैंकों के सहयोग से यह विशेष अभियान प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि जब तक बाजारों में सिक्कों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बैंक के सहयोग से हजारों व्यापारियों को राहत मिली है।

GST गड़बड़ी मामले में ED की उद्योगपति ज्ञान चंद जायसवाल पर बड़ी कार्रवाई, बिष्टुपुर, बर्मामाइंस, जुगसलाई समेत कई ठिकानों पर चल रही छापेमारी

उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने कहा कि बाजारों में छोटे मूल्य के लेनदेन के दौरान रेज़गारी की समस्या के कारण दुकानदारों और ग्राहकों दोनों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। चैंबर द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान व्यापारियों की वास्तविक आवश्यकता को ध्यान में रखकर संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी भी अनेक व्यापारियों एवं सदस्यों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सिक्के उपलब्ध नहीं हो पाए हैं, इसलिए उनसे धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया गया है। चैंबर का प्रयास है कि प्रत्येक सदस्य तक रेज़गारी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

सचिव (ट्रेड एंड कॉमर्स) भरत मकानी ने कहा कि इस अभियान को व्यापारिक समुदाय का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि चैंबर लगातार विभिन्न बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक मात्रा में सिक्कों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है, ताकि बाजारों में रेज़गारी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। उन्होंने व्यापारियों से भी अपील की कि वे उपलब्ध सिक्कों का समुचित उपयोग करें तथा आवश्यकतानुसार चैंबर से संपर्क बनाए रखें।

Jamshedpur: सोनारी में बाइक सवार उचक्कों ने दिनदहाड़े महिला के गले से छीनी सोने की चेन, पलक झपकते ही हो गये फरार, वारदात सीसीटीवी में कैद

आज के सिक्का वितरण अभियान में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक संजीत कुमार एवं कैश इंचार्ज  अमित डे का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए चैंबर ने उनका आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान चैंबर के उपाध्यक्ष हर्ष बाकरेवाल, कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया, सचिव अंशुल रिंगसिया  सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

GST गड़बड़ी मामले में ED की उद्योगपति ज्ञान चंद जायसवाल पर बड़ी कार्रवाई, बिष्टुपुर, बर्मामाइंस, जुगसलाई समेत कई ठिकानों पर चल रही छापेमारी

September 30, 2026

Jamshedpur: सोनारी में बाइक सवार उचक्कों ने दिनदहाड़े महिला के गले से छीनी सोने की चेन, पलक झपकते ही हो गये फरार, वारदात सीसीटीवी में कैद

September 30, 2026

Jharkhand: तालाब के पास खेल रहे पांच से सात वर्ष की उम्र के 3 भाइयों की डूबकर मौत, गोताखारों ने बरामद किये तीनों शव

September 30, 2026
Recent Post

GST गड़बड़ी मामले में ED की उद्योगपति ज्ञान चंद जायसवाल पर बड़ी कार्रवाई, बिष्टुपुर, बर्मामाइंस, जुगसलाई समेत कई ठिकानों पर चल रही छापेमारी

September 30, 2026

Jamshedpur: सोनारी में बाइक सवार उचक्कों ने दिनदहाड़े महिला के गले से छीनी सोने की चेन, पलक झपकते ही हो गये फरार, वारदात सीसीटीवी में कैद

September 30, 2026

Jharkhand: तालाब के पास खेल रहे पांच से सात वर्ष की उम्र के 3 भाइयों की डूबकर मौत, गोताखारों ने बरामद किये तीनों शव

September 30, 2026

Tata Group Rating…टाटा स्टील, टाटा मोटर्स समेत अन्य कंपनियों की रेटिंग पर तत्काल असर नहीं, Tata Sons को लेकर S&P का अनुमान

September 30, 2026

Jharkhand ‘SIR’: मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के खिलाफ दावे-आपत्तियां दाखिल करने का आज अंतिम मौका, अब समयसीमा नहीं बढ़ेगी

September 30, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group