
Jamshedpur. सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआई) ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त किया. टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन नवल टाटा ने बुधवार रात साढ़े 11 बजे दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह 86 वर्ष के थे.
एससीसीआई के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा, ‘‘ उद्योग जगत के इस दिग्गज के साथ हमारी अनेक यादें जुड़ी हैं और देश के विकास में उनका योगदान सराहनीय है.
उन्होंने कहा, उन्होंने स्टील सिटी जमशेदपुर के विकास में प्रमुख भूमिका निभाई, जहां एक सदी पहले टाटा स्टील की स्थापना की गई थी.उन्होंने कहा कि टाटा के मार्गदर्शन से क्षेत्र के उद्योगों को अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिली.
