Site icon Lahar Chakra

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से फरार समीर तिर्की के मामले में छह कक्षपाल निलंबित

रांची. रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हत्या के आरोपित के फरार हो जाने के बाद जेल आईजी ने कार्रवाई की है. जेल आईजी ने बिरसा मुंडा जेल के छह कक्षपालों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है.

फरार कैदी अबतक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. शनिवार को जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में जेल के छह कक्षपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इनमें बिचा मुंडा, सत्यनायक, सुमन लोहार, राकेश कुमार सिंह, रंजीत महतो और गोपाल जी शामिल हैं.

इस संबंध में जेल आईजी ने बताया कि छह कक्षपालों को निलंबित किया है. मामले की जांच अभी भी जारी है. इसमें और जो भी पदाधिकारी दोषी पाए जाएंगे, उनपर भी कार्रवाई की जाएगी.

उल्लेखनीय है कि समीर तिर्की उग्रवादी संगठन से जुड़ा हुआ है. वह गुमला का रहने वाला है. गुमला पुलिस ने वर्ष 2018 में गिरफ्तार किया गया था. 2018 से ही समीर रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद था. बताया जा रहा है कि समीर गुरुवार की शाम केंद्रीय कारागार से फरार हुआ है.

Exit mobile version