Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Bihar News: सिवान और सारण जिलों में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत, 14 अन्य अस्पताल में भर्ती
    Bihar

    Bihar News: सिवान और सारण जिलों में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत, 14 अन्य अस्पताल में भर्ती

    News DeskBy News DeskOctober 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Siwan. बिहार के सिवान और सारण जिलों में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई जबकि चौदह अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सिवान के जिलाधिकारी (डीएम) मुकुल कुमार गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया, “बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे सूचना मिली कि मगहर और औरिया पंचायतों में रहस्यमय परिस्थितियों में तीन लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों की एक टीम तुरंत मौके पर भेजी गई, जिसने इलाके के 12 और लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा. एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई.
    उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    डीएम ने कहा कि घटना का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पीड़ितों ने कल रात जहरीली शराब पी थी, जिसके बाद वे बीमार पड़ गए. अप्रैल 2016 में नीतीश कुमार सरकार ने बिहार में शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया था. डीएम ने कहा, “जिला प्रशासन ने घटना की तफ्तीश के लिए एक उच्च स्तरीय जांच टीम का गठन किया है…बिहार के मद्य निषेध और उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारियों की एक टीम भी घटना की जांच करने आ रही है.
    इस बीच, जिला प्रशासन ने घटना के बाद मगहर और औरिया पंचायतों के दो चौकीदारों को निलंबित कर दिया है. डीएम ने कहा, “स्थानीय थानों के अधिकारियों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी. इसी तरह की एक और घटना में, बुधवार को सारण जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
    सारण के डीएम अमन समीर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “यह घटना सारण जिले के मशरख थाना अंतर्गत इब्राहिमपुर इलाके में हुई. संदिग्ध शराब से हुई मौत के संबंध में प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस बुधवार सुबह मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है. बिहार सरकार ने हाल ही में स्वीकार किया है कि अप्रैल 2016 में बड़े पैमाने पर शराबबंदी के बाद से राज्य में अवैध शराब पीने से 150 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

    PATNA NEWS: पूर्व मध्य रेल द्वारा पटना में प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट्स पर अहम बैठक, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेंगी शानदार सुविधाएं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    14 others admitted to hospital. Six people died after drinking poisonous liquor in Siwan and Saran districts
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    PATNA NEWS: पूर्व मध्य रेल द्वारा पटना में प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट्स पर अहम बैठक, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेंगी शानदार सुविधाएं

    June 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, 14 जून को अपार्टमेंट्स में लगेंगे विशेष कैंप

    June 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोनारी और कदमा का किया सघन दौरा, गंदगी, पानी और पेबर्स ब्लॉक की सुनीं शिकायतें

    June 12, 2026
    Recent Post

    PATNA NEWS: पूर्व मध्य रेल द्वारा पटना में प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट्स पर अहम बैठक, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेंगी शानदार सुविधाएं

    June 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, 14 जून को अपार्टमेंट्स में लगेंगे विशेष कैंप

    June 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोनारी और कदमा का किया सघन दौरा, गंदगी, पानी और पेबर्स ब्लॉक की सुनीं शिकायतें

    June 12, 2026

    Seraikela Kharsawan News :उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    June 12, 2026

    Indian Railways Fine Update :बिलासपुर मंडल में ‘नाका टिकट चेकिंग अभियान’ से हड़कंप, 20 ट्रेनों की जांच में 644 बेटिकट यात्रियों से लाखों का जुर्माना वसूला

    June 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group