Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»बालू- गिट्टी ले जाने वाले छोटे वाहन चालकों का हंगामा, हड़ताल की दी चेतावनी…
    Headlines

    बालू- गिट्टी ले जाने वाले छोटे वाहन चालकों का हंगामा, हड़ताल की दी चेतावनी…

    News DeskBy News DeskAugust 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur: जमशेदपुर में बुधवार को मानगो गोलचक्कर के पास छोटे व्यावसायिक वाहन चालकों का गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर फूट पड़ा. गिट्टी, बालू और सीमेंट ढोने वाले वाहनों के चालकों ने अचानक प्रदर्शन कर सड़क को जाम कर दिया. इस कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घंटों यातायात बाधित रहा.

    प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि बिना किसी स्पष्ट कारण के उन्हें रोका जाता है और अपराधियों जैसा व्यवहार किया जाता है. चालकों का यह भी आरोप है कि पुलिसकर्मी नियमित रूप से पैसों की मांग करते हैं. एक चालक ने कहा कि वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता है, लेकिन पुलिस की दबंगई से उनका जीवन दूभर हो गया है.

    चालकों ने यह भी बताया कि इसी मुद्दे को लेकर दो दिन पहले भी वे प्रदर्शन कर चुके हैं और प्रशासन को चेतावनी दी थी कि यदि समाधान नहीं हुआ तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद जिला प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, जिससे उन्हें मजबूर होकर एक बार फिर सड़क पर उतरना पड़ा.

    Road Accident: घाटशिला से जमशेदपुर आ रही कार ने आगे चल रहे टैंकर को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, दो युवक घायल

    इस प्रदर्शन में मजदूर और कामगार भी शामिल हुए. उनका कहना है कि पुलिसिया कार्रवाई के डर से वाहन मालिक काम पर नहीं आ रहे, जिससे उनका रोज़गार प्रभावित हो रहा है. निर्माण सामग्री की आपूर्ति ठप होने के कारण कई निर्माण परियोजनाएं भी रुकने के कगार पर हैं.

    प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने शीघ्र हस्तक्षेप नहीं किया, तो आंदोलन और भी व्यापक और उग्र रूप लेगा. उन्होंने कहा कि अगली बार यह हड़ताल पूरे जिले में फैलाई जाएगी.

    Jamshedpur. एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा खरकाई नदी का जलस्तर, खतरे का निशान के करीब पहुंचा

    फिलहाल पुलिस या जिला प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. प्रदर्शन के कारण कुछ समय तक यातायात अव्यवस्थित रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई. स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनी रहे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Small vehicle drivers carrying sand and gravel created ruckus warned of strike…
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Road Accident: घाटशिला से जमशेदपुर आ रही कार ने आगे चल रहे टैंकर को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, दो युवक घायल

    August 25, 2026

    Jamshedpur. एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा खरकाई नदी का जलस्तर, खतरे का निशान के करीब पहुंचा

    August 25, 2026

    Jharkhand: जमीन धंसने से अस्पताल की इमारत में आईं दरारें, प्रभावित क्षेत्र में लोगों के प्रवेश पर रोक

    August 25, 2026
    Recent Post

    Road Accident: घाटशिला से जमशेदपुर आ रही कार ने आगे चल रहे टैंकर को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, दो युवक घायल

    August 25, 2026

    Jamshedpur. एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा खरकाई नदी का जलस्तर, खतरे का निशान के करीब पहुंचा

    August 25, 2026

    Jharkhand: जमीन धंसने से अस्पताल की इमारत में आईं दरारें, प्रभावित क्षेत्र में लोगों के प्रवेश पर रोक

    August 25, 2026

    H 1N1के मामले बढ़े, लेकिन नए या अधिक खतरनाक स्वरूप के संकेत नहीं, इन्फ्लुएंजा से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह

    August 25, 2026

    Postal Service: घर-घर डाक सेवाएं पहुंचाने के लिए ‘डाक सेवा’ ऐप पेश, अब घर बैठे स्पीड पोस्ट, पार्सल बुकिंग, मनीऑर्डर समेत डाक विभाग की विभिन्न सेवाएं लेने की मिलेगी सुविधा

    August 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group