Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Snowfall: कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, दिल्ली में बारिश, जनजीवन प्रभावित, हवाई, रेल व सड़क यातायात बंद, बनिहाल-बारामुल्ला खंड पर ट्रेन सेवाएं स्थगित
Headlines

Snowfall: कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, दिल्ली में बारिश, जनजीवन प्रभावित, हवाई, रेल व सड़क यातायात बंद, बनिहाल-बारामुल्ला खंड पर ट्रेन सेवाएं स्थगित

News DeskBy News DeskDecember 28, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Srinagar. कश्मीर और उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में हिमपात के कारण शनिवार को सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी के कारण विमान और रेल परिचालन बाधित हुआ तथा श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद करना पड़ा. पटरियों पर भारी बर्फ जमा हो जाने के कारण शनिवार को बनिहाल-बारामूला खंड पर ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं. रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पटरियों से बर्फ हटाने के प्रयास जारी हैं.

अधिकारियों ने बताया कि रेल की पटरी पर भारी बर्फ जमा होने और लगातार हिमपात के कारण बनिहाल-बारामूला खंड पर ट्रेन सेवाएं शनिवार दोपहर एक बजे तक स्थगित रहेंगी. उन्होंने बताया कि ट्रेनों की आवाजाही शुरू होने से पहले एक डब्ल्यूडीएम इंजन के साथ एक ‘स्नो कटर’ को ट्रैक पर चलाया जाएगा. दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 41.2 मिमी बारिश हुई, जो 101 साल में दिसंबर में एक दिन में हुई सबसे अधिक बारिश है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में तीन दिसंबर 1923 को एक ही दिन में सबसे अधिक बारिश हुई थी, जो 75.7 मिमी थी. इस बीच शनिवार को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहे और मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताते हुए दिन के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

Jharkhand: डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार टाला

उत्तराखंड में हिमपात और बारिश से ठंड बढ़ी

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में पत्थर से कुचकर ग्रामीण की हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में शनिवार को ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात तथा कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक रुक कर बारिश हुई, जिससे पूरे राज्य में ठंड बढ़ गई, जबकि हिमालयी मंदिरों की ओर जाने वाले राजमार्ग अभी भी कई स्थानों पर बंद हैं. आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने यहां बताया कि पहाड़ों के ऊपरी इलाकों में लगातार हिमपात और रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश तथा निचले इलाकों में चल रही ठंडी हवाओं के कारण अधिकांश पहाड़ी जिले भीषण ठंड की चपेट में हैं. औली, हर्षिल, हेमकुंड साहिब, चोपता, दयारा, लोखंडी, सुक्की टॉप, मुनस्यारी और पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियां बर्फ से ढक गई हैं. मौसम विभाग ने शनिवार को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़ और नैनीताल सहित पर्वतीय जिलों में 2,500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर कुछ जगहों पर भारी हिमपात की संभावना जताई है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार टाला

October 18, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में पत्थर से कुचकर ग्रामीण की हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

October 18, 2026

Jamshedpur: ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

October 18, 2026
Recent Post

Jharkhand: डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार टाला

October 18, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में पत्थर से कुचकर ग्रामीण की हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

October 18, 2026

Jamshedpur: ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

October 18, 2026

CM हेमंत ने अपने पैतृक गांव नेमरा में अपनी मां रूपी सोरेन का किया श्राद्ध भोज, बाबा रामदेव समेत हजारों लोग पहुंचे, स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

October 18, 2026

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

October 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group