Site icon Lahar Chakra

South 24 Parganas Incident: नदी के किनारे खड़े मछुआरे को खींचकर ले गया मगरमच्छ

Kolkata. नदी किनारे खड़े एक मछुआरे को मगरमच्छ खींचकर गहने पानी में ले गया. घटना रविवार को दक्षिण 24 परगना के पाथरप्रतिमा के गोवर्धनपुर कोस्टल थाना क्षेत्र के सत्यदासपुर इलाके में हुई. मछुआरे का पता नहीं चल पाया है. उसकी तलाश जारी है. मछुआरे का नाम आसमाउद्दीन शेख बताया गया है. सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह सत्यदासपुर इलाके के कुछ मछुआरे नदी में जाल डाल रहे थे. उस समय शेख नदी के किनारे खड़े थे. अचानक एक मगरमच्छ ने उनपर हमला कर दिया और उन्हें नदी में खींचकर ले गया. सूचना मिलते ही गोवर्धनपुर कोस्टल थाने की पुलिस व वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे. नदी में मछुआरे की तलाश देर शाम जारी रही. गौरतलब है कि एक माह पहले इसी इलाके में एक बच्चा मगरमच्छ का शिकार बना था.

Exit mobile version