Site icon Lahar Chakra

Special Train: धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन एक अप्रैल तक चलेगी, एक मार्च के बाद से सीटों की बुकिंग बंद

Ranchi. होली को लेकर स्पेशल ट्रेनों को विस्तार दिया जा रहा है. धनबाद-भुवनेश्वर के मध्य स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का विस्तार किया गया है. यह ट्रेन एक अप्रैल तक चलेगी. एक मार्च के बाद से ट्रेनों में सीटों की बुकिंग बंद है. आगे की टिकट बुकिंग फिलहाल शुरू नहीं हुई है जबकि ट्रेन को अवधि विस्तार मिले दो दिन हो चुके हैं.

एक मार्च से एक अप्रैल तक 02831 धनबाद- भुवनेश्वर स्पेशल व 28 फरवरी से 31 मार्च तक 02832 भुवनेश्वर–धनबाद स्पेशल चलेगी. विस्तारित ट्रेन के समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Exit mobile version