


MUMBAI. स्पाइसजेट की कांडला से मुंबई जा रही फ्लाइट उड़ान भरते ही तकनीकी गड़बड़ी का शिकार हो गई. उड़ान के दौरान विमान का एक बाहरी पहिया रनवे पर गिर गया. उस समय विमान में कुल 75 यात्री सवार थे.
हालांकि स्थिति गंभीर हो सकती थी, लेकिन पायलट की सूझबूझ से विमान ने बिना किसी रुकावट के मुंबई तक उड़ान जारी रखी और सुरक्षित लैंडिंग की. एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ.
प्रवक्ता ने कहा, “12 सितंबर को Q400 विमान जब कांडला से उड़ान भर रहा था, तभी उसका एक पहिया गिर गया. इसके बावजूद विमान ने मुंबई में सुरक्षित तरीके से लैंडिंग की.” लैंडिंग के बाद विमान अपनी ताकत से टर्मिनल तक पहुंचा और यात्री सामान्य रूप से उतरे.



