Site icon Lahar Chakra

Sravni Special Train: श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के मार्ग, समय सारणी और परिचालन दिवस में हुआ ये बदलाव

Ranchi.ट्रेन संख्या 08610/08609 रांची-भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के मार्ग, समय सारणी और परिचालन दिवस में बदलाव किया गया है. ट्रेन संख्या 08610 रांची- भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल 12 जुलाई से 11 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार और सोमवार को रांची से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन मूरी, धनबाद, जसीडीह, किऊल, सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर जाएगी. ट्रेन रांची से 23.00 बजे खुलेगी और मूरी 00.05 बजे पहुंचेगी.

वहीं, ट्रेन संख्या 08609 भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल 13 जुलाई से 12 अगस्त तक प्रत्येक रविवार और मंगलवार को भागलपुर से प्रस्थान करेगी और देवघर, जसीडीह, किऊल, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, मूरी होते हुए रांची आएगी. यह ट्रेन भागलपुर से 13.50 बजे छूटेगी और रांची आगमन 05.45 बजे होगा.

Exit mobile version