Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»Jamshedpur News:  जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल संघ में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
    Jamshedpur

    Jamshedpur News:  जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल संघ में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

    News DeskBy News DeskAugust 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur News:  जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल संघ में स्वतंत्रता दिवस समारोह काफी धूमधाम से मनाया गया.।

    इस अवसर पर शहर के युवा समाजसेवी, के के एजुकेशनल फाउंडेशन के डायरेक्टर,रेड क्रॉस सोसाइटी, जमशेदपुर के उपाध्यक्ष एवं मुख्य संरक्षक (ब्रह्मर्षि विकास मंच)  विकास सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया , विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल ठाकुर (संरक्षक, ब्रह्मर्षि विकास मंच) उपस्थित थे ।अतिथिद्वय एवं अन्य द्वारा श्री कृष्ण बाबू के मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया गया ।
    संस्था द्वारा बागबेड़ा के बुजुर्ग अभिभावकों का सम्मान कार्यक्रम रखा गया था जिसमें विभिन्न समाज के प्रबुद्धजनों को मुख्य अतिथि विकास सिंह एवं विशिष्ट अतिथि अनिल ठाकुर के द्वारा शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में श्याम नारायण शर्मा, रंगनाथ शर्मा, भोला चौधरी, मुकेश्वर सिंह,महेंद्र भारती,राजेंद्र गुप्ता, नागेन्द्र सिंह, रामाशीष शर्मा,दिवाकांत चौधरी, रामपुकार ठाकुर,बलराम कुंवर ,भरत ठाकुर महिला मंच की अध्यक्षा किरन सिंह, पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा सहित अन्य शामिल थे ।

    बागबेड़ा की होनहार छात्रा तनिशा गौतम को देश के प्रधानमंत्री के साथ सीधे संवाद करने हेतु विकास सिंह जी के हाथों संस्था का मोमेंटो प्रदान किया गया ।

    Jharkhand Police: राज्य पुलिस मुख्यालय के कार्यक्रम में DGP बोलीं: झारखंड पुलिस ने नक्सलवाद की चुनौती को काफी हद तक कमजोर किया, जनवरी से अब तक 103 नक्सली गिरफ्तार, 46 ने किया आत्मसमर्पण

    विकास सिंह ने अपने संबोधन में देश को मजबूती प्रदान करने के लिए नफरती ताकतों को दरकिनार करने की बात कही।गरीब ,पिछड़े,दबे कुचले लोगों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए सबको प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने खासकर युवाओं को अपने संस्कार और शिक्षा से देश को संवारने की बात कही ।
    उन्होंने कृष्ण मेमोरियल संघ को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया ।
    विशिष्ट अतिथि अनिल ठाकुर ने देश की आजादी में शहीद हुए लोगों की बात को याद रखते हुए आज के समय पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमलोगो को अपने अधिकार से अधिक कर्तव्य पर ध्यान देना चाहिए तब जाकर देश सशक्त बनेगा । इनके द्वारा भी संघ को हरसंभव मदद करने की बात की गई ।

    संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार मन्नू द्वारा विकास सिंह को एवं सचिव जितेंद्र कुमार द्वारा अनिल ठाकुर को बुके देकर सम्मानित किया गया।

    Student Protest: भर्ती परीक्षा प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन 22वें दिन जारी, रांची में निकाली ‘तिरंगा यात्रा

    स्वागत भाषण सदस्य मनीष तिवारी, धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष संतोष ठाकुर द्वारा किया गया । कार्यक्रम का संचालन श्री भास्कर के द्वारा किया गया।

    इस कार्यक्रम में शशि कुमार,राजेंद्र कुंवर, सुमन्त कुंवर,सुशील कुमार,मंटू कुमार,रजनीश कुमार,अजय कुमार सहित महिला मंच की महिलाएं और संकड़ों सदस्य उपस्थित थे ।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BAGBERA NEWS Jamshedpur news jharkhand latest news Jharkhand news purbi singhbhum jila news sri krishna memorial sangh me mana swantrata diwas
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Police: राज्य पुलिस मुख्यालय के कार्यक्रम में DGP बोलीं: झारखंड पुलिस ने नक्सलवाद की चुनौती को काफी हद तक कमजोर किया, जनवरी से अब तक 103 नक्सली गिरफ्तार, 46 ने किया आत्मसमर्पण

    August 15, 2026

    Student Protest: भर्ती परीक्षा प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन 22वें दिन जारी, रांची में निकाली ‘तिरंगा यात्रा

    August 15, 2026

    JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा में जाने से पुलिस ने रोका, अस्पताल में जमकर हुई धक्का मुक्की

    August 15, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News:  जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल संघ में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

    August 15, 2026

    Jharkhand Police: राज्य पुलिस मुख्यालय के कार्यक्रम में DGP बोलीं: झारखंड पुलिस ने नक्सलवाद की चुनौती को काफी हद तक कमजोर किया, जनवरी से अब तक 103 नक्सली गिरफ्तार, 46 ने किया आत्मसमर्पण

    August 15, 2026

    Student Protest: भर्ती परीक्षा प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन 22वें दिन जारी, रांची में निकाली ‘तिरंगा यात्रा

    August 15, 2026

    JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा में जाने से पुलिस ने रोका, अस्पताल में जमकर हुई धक्का मुक्की

    August 15, 2026

    Tata Steel के जमशेदपुर प्लांट में मना स्वतंत्रता दिवस, वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, जानें क्या कहा?

    August 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group