Ranchi. रांची में अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर श्री राम जानकी मंदिर बनने जा रहा है. सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने संयुक्त रूप से राम जानकी तपोवन मंदिर की आधारशिला रखी. इसका निर्माण कार्य निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर परिसर में शुरू हो गया.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर अपने एक्स पर भी अपनी उपस्थिति की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि आज रांची में ऐतिहासिक श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में भूमि पूजन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुआ. इस शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं जोहार. वहीं आधारशिला रखने के बाद उन्होंने कहा कि भूमि पूजन हो गया है. हम चाहते है कि जल्द इसका निर्माण पूरा हो.