Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur News:  Srinath University  द्वारा आयोजित “मॉक यूथ पार्लियामेंट” के आयोजन में भारत सरकार की केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं विधायक पूर्णिमा दास साहू हुई शामिल 
    Headlines

    Jamshedpur News:  Srinath University  द्वारा आयोजित “मॉक यूथ पार्लियामेंट” के आयोजन में भारत सरकार की केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं विधायक पूर्णिमा दास साहू हुई शामिल 

    News DeskBy News DeskJune 26, 2025Updated:June 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    जमशेदपुर:  26 जून 2025 को आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय मे *मॉक यूथ पार्लियामेंट* (छात्र युवा संसद) का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में भारत सरकार की केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू भी मंच पर उपस्थित थीं.

    इस युवा संसद में बी.एड . के विद्यार्थियो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.संसद की कार्यवाही को यथार्थ रूप देने हेतु छात्रों को सत्तापक्ष और विपक्ष के दो दलों में विभाजित किया गया.

    कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू ने की, जो सदन की **स्पीकर (अध्यक्ष)* की भूमिका में थीं.

    युवा संसद की चर्चा का मुख्य विषय था – “1975 की आपातकालीन स्थिति”.

    इस विषय पर सत्तापक्ष और विपक्ष के छात्रों के द्वारा विचार-विमर्श करते हुए तर्कपूर्ण एवं तथ्यात्मक बहस प्रस्तुत किया गया. छात्रों ने भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की धारा तथा उस समय के राजनैतिक परिदृश्य पर अपने-अपने दृष्टिकोणों को साझा किया.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा देवी ने अपने संबोधन में कार्यक्रम और छात्रों के सहभागिता की सराहना करते हुए कहा, कि “ऐसे आयोजनों से छात्रों में लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्य और जनप्रतिनिधित्व की समझ विकसित होती है.यह आने वाली पीढ़ी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक प्रयास है।”

    जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अपने संबोधन मे कहा कि विद्यार्थियो को भारत के राजनैतिक इतिहास के बारे जानना चाहिए जिससे उनके लिए लोकतांत्रिक चीजो को समझना सरल होगा .

    श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) एस. एन. सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी शिक्षकों और छात्रों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित होते रहेंगे.

    अच्छे वक्ता के लिए प्रथम पुरस्कार नुपुर भट्टाचार्य , द्वितीय पुरस्कार निशा कुमारी तथा तृतीय पुरस्कार यतिश्री को दिया गया .

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    कार्यक्रम का संचालन श्रीनाथ कॉलेज आफ एजुकेशन की प्राचार्या डॉ भाव्या भूषण ने किया.

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur news mantri anpurna devi mla jamshedpur purnima das sahu Srinath university news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group