Site icon Lahar Chakra

State Cycling Championship: 11वीं झारखंड राज्य स्तरीय रोड साइकिलिंग में 93 अंक लेकर रांची बना विजेता, 33 अंक के साथ पश्चिमी सिंहभूम उप विजेता

Ranchi.मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 11वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर, जूनियर व सब जूनियर रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गयी. इसमें 93 अंकों के साथ रांची की टीम विजेता बनी, जबकि 33 अंक के साथ वेस्ट सिंहभूम की टीम उप विजेता बनी. इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से 220 बालक-बालिक, महिला व पुरुष खिलाड़ी शामिल हुए थे. समापन समारोह में मुख्य अतिथि भू राजस्व विभाग के विशेष सचिव शशि प्रकाश झा, विशिष्ट अतिथि झारखंड ओलिंपिक संघ के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, झारखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव एसके पांडे ने विजेता टीम व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. इस अवसर पर झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र कुमार पाठक, उपाध्यक्ष सुरजीत कुमार, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, सदस्य रितेश झा, साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के आब्जर्वर प्रोन्नति रानी दास के अलावा रामकुमार भट्ट सहित अन्य मौजूद थे.

Exit mobile version