Site icon Lahar Chakra

State Football Championship: ग्रुप ए के सेमीफाइनल में घाटशिला को हरा फाइनल में पहुंचा चाईबासा, आज खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में चाईबासा Vs जमशेदपुर के बीच फाइनल

Kharsawan. खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में झारखंड स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के तहत फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया है. सोमवार को खेले गये ग्रुप ए के सेमीफाइनल में चाईबासा की टीम ने घाटशिला फुटबॉल एसोसिएशन को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. चाईबासा ने घाटशिला पर एकतरफा जीत हासिल की. इससे पूर्व रविवार को यहां खेले गये मैच में चाईबासा की टीम ने सरायकेला को 3-1 से पराजित कर ग्रुप ए के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. मंगलवार को खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में दोपहर दो बजे ग्रुप ए का फाइनल मैच में चाईबासा का मुकाबला जमशेदपुर से होगा.

Exit mobile version