Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Stock market: ट्रंप के सत्ता संभालते ही दुनिया में व्यापार युद्ध की आशंका से शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स 1,235 अंक टूटकर सात महीने के निचले स्तर पर
    Headlines

    Stock market: ट्रंप के सत्ता संभालते ही दुनिया में व्यापार युद्ध की आशंका से शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स 1,235 अंक टूटकर सात महीने के निचले स्तर पर

    News DeskBy News DeskJanuary 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के साथ ही दुनिया में व्यापार युद्ध गहराने की आशंका और विदेशी निवेशकों की निकासी जारी रहने से घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को धड़ाम हो गए. व्यापक बिकवाली से सेंसेक्स 1,235 अंकों का गोता लगाते हुए सात महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ. इस चौतरफा बिकवाली के बीच निवेशकों ने एक ही दिन में सात लाख करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी गंवा दी. विश्लेषकों ने कहा कि ट्रंप के फैसलों को लेकर व्यापार जगत में व्याप्त आशंकाएं उनके शपथ लेने के साथ ही गहराने लगी हैं.

    इसके साथ दिग्गज कंपनियों आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली से भी धारणा प्रभावित हुई. बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 1,235.08 अंक यानी 1.60 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 75,838.36 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 1,431.57 अंक फिसलकर 75,641.87 पर आ गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 320.10 अंक यानी 1.37 प्रतिशत गिरकर 23,024.65 पर बंद हुआ. यह छह जून, 2024 के बाद का सबसे निचला स्तर है.

    कारोबार के दौरान एक समय निफ्टी 367.9 अंक गिरकर 22,976.85 पर आ गया था. बड़े पैमाने पर बिकवाली होने से बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 7,52,520.34 करोड़ रुपये घटकर 4,24,07,205.81 करोड़ रुपये (4.90 लाख करोड़ डॉलर) रह गया. जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “अस्थिरता हावी होने के बीच घरेलू बाजारों में काफी गिरावट देखी गई. ट्रंप ने अपने शपथ ग्रहण के ही दिन पड़ोसी देशों पर व्यापार शुल्क लगाने की घोषणा कर दी जिससे वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ गई.”

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    नायर ने कहा कि तीसरी तिमाही के नतीजों में कमजोरी के बीच डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट की वजह से भी संस्थागत विदेशी निवेशक (एफआईआई) अधिक निकासी कर सकते हैं. सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से जोमैटो के शेयरों में सर्वाधिक 10.92 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखी गई. कमजोर तिमाही नतीजों के बाद जोमैटो के निवेशकों ने बिकवाली का रुख किया. इसके अलावा एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक में प्रमुख रूप से गिरावट रही.

    चौतरफा बिकवाली का इस कदर जोर देखने को मिला कि सेंसेक्स की कंपनियों में से सिर्फ अल्ट्राटेक सीमेंट और एचसीएल टेक्नोलॉजीज ही लाभ की स्थिति में रहीं. मझोली कंपनियों से जुड़ा बीएसई मिडकैप सूचकांक में दो प्रतिशत और छोटी कंपनियों के स्मालकैप सूचकांक में 1.94 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखी गई. क्षेत्रवार सूचकांकों में रियल्टी खंड में 4.22 प्रतिशत की बड़ी गिरावट रही. इसके अलावा टिकाऊ उपभोक्ता खंड में 3.99 प्रतिशत और विवेकाधीन उपभोक्ता खंड में 2.90 प्रतिशत की गिरावट रही.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, “पिछले कुछ दिनों से बाजार में सतर्कता हावी दिख रही थी लेकिन ट्रंप के शुरुआती ऐलान से घबराए निवेशकों को मंगलवार के दिन अंधाधुंध बिकवाली शुरू कर दी. अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल बढ़ने की स्थिति में आगे और बिकवाली देखने को मिल सकती है.

    बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों में से 2,788 के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए जबकि 1,187 शेयरों में तेजी रही और 113 अन्य अपरिवर्तित रहे.
    एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की एवं हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त पर रहे जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट एवं दक्षिण कोरिया का कॉस्पी अपरिवर्तित रहे. यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. सोमवार को मार्टिन लूथर किंग जूनियर दिवस के अवसर पर अमेरिकी बाजार बंद रहे थे. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, एफआईआई ने सोमवार को 4,336.54 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की. बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 454.11 अंक उछलकर 77,073.44 और एनएसई निफ्टी 141.55 अंक चढ़कर 23,344.75 पर बंद हुए थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    235 points to a seven-month low Sensex fell by 1 Stock market: As soon as Trump took power the stock market fell due to the fear of trade war in the world
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group