Site icon Lahar Chakra

Stock Market Closing Today: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, Sensex 700 अंक चढ़ा, Nifty.में 200 अंक की बढ़त जानें किन कंपनियों के शेयरों ने बनाया मुनाफा

Mumbai. ईरान और इजराइल के बीच युद्धविराम के बाद पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों के बीच बुधवार को स्थानीय शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई और सेंसेक्स 700 अंक चढ़ गया. निफ्टी भी 200 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ. पश्चिम एशिया संकट टलने की उम्मीद में कच्चे तेल के कीमतों में नरमी देखी गई. इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज में लिवाली से भी निवेशक धारणा को समर्थन मिला. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 700.40 अंक यानी 0.85 प्रतिशत चढ़कर 82,755.51 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 760.8 अंक चढ़कर 82,815.91 अंक पर पहुंच गया था. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 200.40 अंक यानी 0.80 प्रतिशत चढ़कर 25,244.75 अंक पर बंद हुआ.

सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारती एयरटेल के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. दूसरी तरफ, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट का रुख देखने को मिला. व्यापक बाजार में बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक ने 1.59 प्रतिशत की छलांग लगाई, जबकि मिडकैप में 0.63 प्रतिशत की तेजी रही.क्षेत्रवार सूचकांकों में प्रौद्योगिकी खंड ने 1.69 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की जबकि आईटी खंड में 1.68 प्रतिशत और दूरसंचार खंड में 1.42 प्रतिशत की तेजी रही.

बीएसई पर सूचीबद्ध 2,821 कंपनियों के शेयरों में तेजी रही जबकि 1,207 शेयर गिरकर बंद हुए और 134 अन्य अपरिवर्तित रहे. वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.21 प्रतिशत बढ़कर 67.95 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

इन कंपनियों के शेयर लाभ में रहे
टाइटन कंपनी का शेयर आज करीब 126.20 रुपये की तेजी के साथ 3,652.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. इंफोसिस का शेयर आज करीब 33.30 रुपये की तेजी के साथ 1,614.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. एमएंडएम का शेयर आज करीब 65.40 रुपये की तेजी के साथ 3,215.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. ग्रासिम का शेयर आज करीब 50.90 रुपये की तेजी के साथ 2,831.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर आज करीब 17.45 रुपये की तेजी के साथ 1,024.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.

इन कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे
भारत इलेक्ट्रिक शेयर आज करीब 12.45 रुपये की गिरावट के साथ 406.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. कोटक महिंद्रा का शेयर आज करीब 25.30 रुपये की गिरावट के साथ 2,198.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. आयशर मोटर्स का शेयर आज करीब 53 रुपये की गिरावट के साथ 5,576 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.ओएनजीसी का शेयर आज करीब 2.01 रुपये की गिरावट के साथ 241.91 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. एक्सिस बैंक का शेयर आज करीब 7.90 रुपये की गिरावट के साथ 1,213.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.

Exit mobile version