Site icon Lahar Chakra

Stock Market: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, Sensex में 242 अंक गिरा, Nifty भी 54.85 अंक फिसला

Mumbai. अमेरिकी टैरिफ संबंधी चिंताओं के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 242.24 अंक की गिरावट के साथ 80,381.02 अंक पर और एनएसई निफ्टी 54.85 अंक फिसलकर 24,541.30 अंक पर आ गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारती एयरटेल, इन्फोसिस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इटर्नल (पूर्व जोमैटो), एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर नुकसान में रहे। हालांकि, टाइटन, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी और बजाज फिनसर्व के शेयर में तेजी दर्ज की गई.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,997.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने पिछले कारोबारी सत्र में 10,864.04 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

Exit mobile version