
Mumbai. अमेरिका-ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच सेंसेक्स तथा निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 537.83 अंक लुढ़ककर 77,642.89 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 163.55 अंक फिसलकर 24,235.15 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, इंटरग्लोब एविएशन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, बजाज फाइनेंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं, सन फार्मा, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर बढ़त में रहे। सेंसेक्स मंगलवार को 104.35 अंक और निफ्टी 31.65 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
